Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जलूस की अनुमति नही

ब्यूरो 10-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सूचित किया है कि जनपद मे स्वतन्त्र, निष्पक्ष, समावेशी, शांतिपूर्ण एवं कोविड सुरक्षित मतदान के लिए चुनाव की प्रक्रिया संचालित है। उ0प्र0 विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु सातवे चरण के मतदान के लिए 10 फरवरी 2022 (गुरूवार) को रिर्टनिंग आफिसर द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है इसके साथ ही 07 विधान सभा सीटो के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने कीे प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है जिसमे 02 सीटे अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गत 05 जनवरी 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद मे कुल 2807562 मतदाता है। इसमे 1497141 पुरूष मतदाता एवं 1310283 महिला मतदाता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सातवे चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2022 है नामांकन की जांच 18 फरवरी 2022 को की जायेगी तथा 21 फरवरी 2022 को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। सातवे चरण का मतदान 07 मार्च 2022 को सम्पन्न होगा एवं 10 मार्च 2022 को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जलूस की अनुमति नही दी गयी है। जनपद मे नये मतदाताओ हेतु डाक विभाग के माध्यम से उन्हे निःशुल्क निर्वाचन कार्ड भेजा जा रहा है जो जल्द ही मतदाताओ को प्राप्त हो जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एंबुलेंस में फिर गूंजी किलकारी
Next: 32 नामांकन फार्म का हुआ वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.