Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एंबुलेंस में फिर गूंजी किलकारी

ब्यूरो 10-02-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220210-WA0016~2

गाजीपुर। किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए तैयार एंबुलेंस सेवा एक तरह से लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। ऐसा ही वाकया सात फरवरी की रात आठ बजे हुआ जब 108 एंबुलेंस के पास काल आई कि सैदपुर ब्लॉक के नारायणपुर ककरही गांव पहुंचना है। आशा कार्यकर्ता आशा देवी ने बताया कि महिला का प्रसव होना है और पीड़ा बढ़ गई है। इसकी जानकारी पर पायलट विशाल यादव और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) अमरेंद्र कुमार 13 मिनट में बताए गए लोकेशन पर पहुंच कर महिला को अस्पताल के लिए लेकर चल दिए। अस्पताल पहुँचने से पूर्व ही सैदपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास महिला का दर्द अत्यधिक बढ़ गया और वहीं पर ईएमटी की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

एंबुलेंस के जिला प्रभारी मोहम्मद फरीद ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा लगातार “क्विक रिस्पांस” देने का कार्य कर रही है। इसी के तहत 13 मिनट में बताए गए लोकेशन पर पायलट और ईएमटी पहुंचे। महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के लिए तत्परता से रवाना हुए लेकिन इसके पूर्व ही एंबुलेंस के अंदर महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया और फिर महिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया जहां पर दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। हालांकि गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा है किन्तु तत्काल की आवश्यकता को देखते हुए नजदीकी 108 एम्बुलेंस को मौके पर रवाना किया गया था। ऐसी परिस्थिति में सुरक्षित प्रसव कराने की ट्रेनिंग ईएमटी को मिली होती है।

पायलट विशाल यादव ने बताया कि करीब ढाई माह पूर्व भी उनकी एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया था। उसमें भी ईएमटी की बड़ी भूमिका थी।
मौजूदा समय में जनपद में 108 एंबुलेंस की संख्या 37 और 102 एंबुलेंस की संख्या 42 है। 108 एंबुलेंस आपातकालीन सेवा और 102 एंबुलेंस बच्चों व महिलाओं के लिए आरक्षित है। जनपद में पिछले एक माह में 108 एंबुलेंस के द्वारा 3800 और 102 एंबुलेंस के द्वारा 8800 मरीजों को सेवा दी गयी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मानक के अनुरूप सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Next: नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जलूस की अनुमति नही

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.