गहमर(गाजीपुर)। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ मां कामाख्या का दर्शन पूजन कर अपने परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि हेतु पूजन किया।
मंदिर में दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों के आने को जो क्रम शूरु हुआ वो देर शाम तक चलता रहा। सुबह की पैसेंजर ट्रेनों से दर्शनार्थियों का बड़ा जत्था गहमर स्टेशन पर उतरा। श्रद्धालुओ द्वारा मां कामाख्या के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रोज की अपेक्षा तीसरे दिन अधिक संख्या में लोगो ने मातारानी के दर्शन किये।भक्तों ने माता के दरबार में हाजिरी लगा अपने तथा अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मां कामाख्या मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने बताया कि सोमवार को करीब 30 हजार से अधिक लोगों ने मा के दर्शन पूजन किये। वही सुरक्षा को लेकर गहमर कोतवाल त्रिवेनीलाल सेन हमराहियों के साथ मंदिर परिसर का चक्रमण करते नजर आए।