जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल मतसा जीवपुर में सोमवार को 12 साल से ऊपर के छात्र एवं छत्राओं का वैक्सीनेशन किया गया। स्कूल में वैक्सीनेशन के प्रथम दिन 100 से ऊपर बच्चों को कोविड का टीका लगाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृष्णानन्द राय ने कहा कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है। 12 साल से ऊपर के बच्चों को टीका लगना शुरू होगया है।हमे आशा है कि जल्द ही 12 साल से नीचे के बच्चों के लिए भी टिका आजायेगा। कोरोना से बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है।क्योकि इस महामारी काल मे स्कूल बंद होने से बच्चों के शिक्षा पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। वैक्सीनेशन के बाद जब बच्चे सुरक्षित होजाएंगे तो पूरी शिक्षा ब्यवस्था पटरी पर आजायेगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य जीएस लालजे साथ ईश्वर नेपाल दिनेश यादव ज्योति राय अंजली राय आरपी पांडेय गुंजन राय अस्मिर हुसैन ने सहयोग दिया