जमानियां(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे एक 18 वर्षीय युवती ने घर के कमरे मे फांसी से लटक कर जान देने का प्रयास किया। जिसे आस पास के लोगो ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य खेत पर काम करने गये थे और युवती अपनी भाभी के साथ घर पर थी। इसी बीच अज्ञात कारणों से युवती ने कमरे में जा कर फांसी लगाने लगी। घर पर मौजूद उसकी भाभी ने उसे फांसी लगाते देखा तो वह मौके पर पहुंच गई और उसका पैर पकड़ कर शोर मचाने लगी। जिस पर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे किसी तरह से नीचे उतारा गया। जिसके बाद उसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये। जहां से उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रविरंजन ने बताया कि युवती के परिजनों के अनुसार युवती घर फांसी लगाने का प्रयास की थी। जिससे उसके गर्दन में कुछ परेशानी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया है। परिवार के लोग उसे प्राइवेट वाहन से गाजीपुर ले गये है।