नगसर(गाजीपुर)। किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा आसानी से उपलब्ध कराने के लिए सरकार के निर्देशानुसार किसानों को जागरूक और खेती में सरकारी सहयोग के लिए विकासखंड जमानिया के ग्राम सभा सोनहरिया में कृषि विभाग के अधिकारी डॉ भास्कर दुबे द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत के सी सी का फॉर्म भरा गया और गांव के किसानों को सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई।
उक्त मौके पर ग्राम प्रधान राकेश राय, उमेश चंद्र, हरिनारायण, श्रीनारायण, राम मनोज, विनोद तिवारी सहित दर्जनों किसान उपस्थित हुए।