जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
इस दौरान बैठक में आगामी निकाय चुनाव व बिजली की आपात कटौती पर विशेष रूप से चर्चा हुई। उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुये ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि अभी से मजबूत रणनीत बनाकर वार्डवार भ्रमण करके पार्टी की रीति व नीति को बताने की जरूरत है। अभी हाल में विधानसभा चुनाव हुआ है उसमें पूरे नगर में समाजवादी पार्टी को सबसे अधिक वोट मिले है। बस हमे उन तक पहुचकर उन्हें समझाकर पार्टी के पक्ष में गोल बंद होकर वोट दिलाने की जरूरत है। वही श्री कुशवाहा ने कहा कि इन दिनों बिजली की आपात कटौती से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही वरिष्ठ सपा नेता शिव जी सिंह ने कहा कि नगर में भी समाजवादी विचारधारा के लोगो की कमी नही है। बस हम सबको वार्ड वार बैठक करके व मजबूत प्रत्याशियों का चयन करके उन्हें चुनाव लड़ाने की जरूरत है। सभी लोग ईमानदारी से चुनाव प्रचार करने लगेंगे तो सपा प्रत्याशियों को यहाँ से कोई हरा नही सकता है। जिस प्रकार हम लोगो ने अपना ब्लाक प्रमुख बनाया है, अपना विधायक बनाया है ठीक उसी प्रकार हम लोग जमानियां व दिलदारनगर में अपना चेयरमैन व सभासद भी जीता सकते है। बस हम सबको ईमानदारी से चयन व मेहनत करने की जरूरत है। वही विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि बिजली की आपात कटौती के सम्बंध में विधायक ओम प्रकाश सिंह से वार्ता की गई थी उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर तत्काल विद्युत व्यवस्था सही करने की मांग किए है। उन्होंने नगर अध्यक्ष जमानियां व नगर अध्यक्ष दिलदारनगर को निर्देशित किया कि आप सभी पदाधिकारी विभिन्न वार्डो में से कमेटी बनाकर पार्टी का प्रचार प्रसार कराइये व अपना चेयरमैन व अधिक से अधिक सभासदों को जीताकर इतिहास बनाने में अग्रणी भूमिका निभाइये। इस मौके पर अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष मेराज खां, नगर अध्यक्ष द्वय सद्दाम खां व अजय गुप्ता, रजनीकांत यादव, अनिल पाण्डे, रामाश्रय यादव, मोहन कुशवाहा, कृष्णानन्द यादव, अम्बरीष यादव, रामचीज यादव, मनोज यादव, इनरदेव यादव, गुड्डू यादव, बलवंत यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव ने किया।