Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आशा और ईएमटी के सहयोग से एंबुलेंस में हुआ प्रसव

ब्यूरो 01-06-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220601-WA0016

ग़ाज़ीपुर (1 जून 22)। 108 एंबुलेंस और 102 एंबुलेंस लगातार अपनी सेवा के माध्यम से पूरे प्रदेश में लोकप्रियता हासिल करती जा रही है। जिसके चलते अब हर व्यक्ति के जुबान पर 102 और 108 एंबुलेंस का नाम है। इसी के तहत ग्राम सभा परसनी कला ब्लाक सादात से आशा कार्यकर्ता सुनीता विश्वकर्मा के द्वारा 102 नंबर पर फोन किया गया । बताया गया की महिला प्रसव पीड़ा से पीड़ित है उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाना है। जिसकी जानकारी पर पायलट और ईएमटी तत्काल बताए गए लोकेशन पर एंबुलेंस लेकर पहुंचे।

102 और 108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद फरीद ने बताया कि आशा कार्यकर्ता के द्वारा 102 नंबर को फोन करने के बाद 102 नंबर की गाड़ी को पायलट अमित कुमार एवं ईएमटी राकेश कुमार के द्वारा बताए गए लोकेशन पर परसनी कला गांव में पहुंचे। जहां से प्रसव पीड़ित महिला रानी पत्नी प्रदीप कुशवाहा उम्र 26 वर्ष को लेकर तत्काल पास के स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले। लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण ईएमटी, पायलट और आशा कार्यकर्ता सुनीता विश्वकर्मा के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। उसके पश्चात नजदीक के सब सेंटर माहपुर में जच्चा एवं बच्चा को भर्ती कराया गया। जहां पर तैनात एएनएम/सीएचओ ने जच्चा और बच्चा को देखकर सुरक्षित बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भक्तों के जयकारे से पूरा क्षेत्र हो गया भक्ति मय
Next: बिजली बकाये के सरचार्ज में शत प्रतिशत की मिल रही छूट

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.