Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा की सरकार को किसानों से कोई सरोकार नही है-सपा नेता रितेश सिंह

ब्यूरो 18-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220718-WA0001

जमानियाँ(गाजीपुर)। अन्नदाताओं की गम्भीर स्थिति को देखते हुए रविवार की देर रात चक्काबांध स्थित चौधरी चरण सिंह पम्प कैनाल पर क्षेत्रीय विधायक पुत्र व सपा नेता रितेश सिंह व विधायक प्रतिनिधि मन्नु सिंह जा धमके।

इस दौरान कम पम्प चलने पर नाराजगी जताते हुए सपा नेता रितेश सिंह कहा कि किसानों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी, वही सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार नही चाहती कि किसानों के खेत मे पानी जाए, क्योकि इस सरकार को किसानों से कोई सरोकार नही है। भाजपा की सरकार सिर्फ व सिर्फ चुनाव में मशगूल है, कि किस तरफ अन्य प्रदेशों में सरकार बनाई जाय व अपना राष्ट्रपति बनाया जाय। नहर के टेल तक पानी पहुचे या न पहुचे उससे कोइ मतलब नही है। खेतों में पानी के लिए चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है और सिचाई विभाग के अधिकारी पम्प कैनाल पर मौजूद नहीं है। पम्प कैनाल छोटे छोटे कर्मचारियो के भरोसे चल रहा है। मात्र एक पम्प का चलाना अधिकारीयों की नियत पर सवाल खड़ा करता है। ऐसे अधिकारीयों के भरोसे किसानों की आय दोगुना कैसे हो पायेगा। यह एक बड़ा सवाल है। पम्प कैनाल पर अधिकारीयों की उदासीनता के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का अतिशीघ्र निदान करवाने का प्रयास किया जायेगा ताकि किसानों के माथे पर बल न पड़े। उक्त मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर शर्मा, सभासद प्रमोद यादव व पंकज निगम, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गौकशी प्रकरण में पुलिस कप्तान से मिले भाजपा नेता
Next: जनपद में जल्द उपलब्ध होगा 3472 मदर कम चाइल्ड मशीन

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.