Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधायक ने ध्वजारोहण कर हर घर फहरे तिरंगा अभियान का किया शुभारम्भ

ब्यूरो 08-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220808-WA0030

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के रघुनाथपुर बाड़ स्थित लगड़ा बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को 9 अगस्त क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर विधायक ओमप्रकाश सिंह ने महंत रामचन्द्र दास के साथ ध्वजारोहण कर हर घर फहरे तिरंगा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ज्ञात हो कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आह्वाहन पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर फहरे तिरंगा अभियान का आह्वान किया था। उक्त मौके पर श्री सिंह ने उपस्थित जन मानस से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर फहरे तिरंगा अभियान का आह्वान करते हुए कहा कि 9 अगस्त का दिन हम सभी भारतवासियों के जीवन की महान घटना है और यह हमेशा बनी रहेगी। भारत छोड़ो आन्दोलन देश की जनता की उस इच्छा की अभिव्यक्ति थी, जिसमें उसने यह ठान लिया था कि हमें आजादी चाहिए और हम आजादी ले कर रहेंगे। भारत छोड़ो आंदोलन देश की आजादी के लिए एक निर्णायक मोड़ था। इसलिए यह आन्दोलन अगस्त क्रांति के नाम से जाना गया। उक्त मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, भदौरा प्रमुख प्रतिनिधि औरंजेब खाँ, रजनीश यादव, भरत यादव, बबलू दूबे आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिवभक्त कांवरियों को समाजसेवियों ने ग्रहण कराया प्रसाद
Next: तिरंगा यात्रा-जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.