जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित सब्जी मंडी में रविवार की शाम समाजसेवियों द्वारा शिव भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
सावन के अंतिम सोमवार को जल चढ़ाने के लिए रविवार की शाम से ही दूर-दूराज से कांवरिया जलभरी के लिए चक्काबांध व बडेसर स्थित गंगा घाट पर पहुँचने लगते है। शिव भक्तों के लिए जगह-जगह समाजसेवी स्टाल लगाकर प्रसाद का वितरण करते है ताकि शिव भक्त कांवरियों को कोई परेशानी न हो। उक्त मौके पर समाजसेवी संतोष वर्मा, सभासद सुरेन्द्र चौधरी साहू, राजेन्द्र गिरी, अनिल कुमार, अवधेश बिंद, उमाकांत प्रजापति, जय प्रकाश, दिलीप खरवार आदि लोग मौजूद रहे।