जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार के सोनार टोली मोहल्ले से रविवार की देर रात चोरो ने घर के सामने खडी मोटरसाइकिल चुरा लिया। पीडित ने कोतवाली एवं जन सुनवाई पोर्टल पर घटना की लिखित शिकायत की है।
सोनार टोली मोहल्ला निवासी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि घर के सामने हाता में मोटरसाइकिल खड़ी थी। सुबह जब बाजार जाने के लिए हाता से मोटरसाइकिल लेने पहुंचा तो मोटर साइकिल मौजूद नहीं थी। परिवार के सदस्य सहित आस पास के लोगों ने मोटरसाइकिल खोजने का प्रयास किया जब सफलता नहीं मिली तो कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर दी और इसके साथ ही जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।