गाजीपुर 08 अगस्त, 2022 (सू.वि)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, अधिकारी ने बताया कि पूर्व सैनिक आश्रितों/शहीद सैनिकों की वीर नारियों को वित्तीय वर्ष 2022- 2023 में 480 घण्टे का ओ लेवल स्तर इन्फामेंशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण, एस0एस0बी0 कोचिंग कम्प्यूटर फैशन डिजाइनिंग कोर्स तथा कम्प्यूटर टैली प्रशिक्षण निःशुल्क कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अना बायोडाटा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, कार्यालय में अपना दिनांक 25.08.2022 तक आवेदन जमा करें।