गाजीपुर 08 अगस्त, 2022 (सू.वि)। प्र0 उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद में औद्योगिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से उद्योग निदेशालय, उ0प्र0 कानपुर के तत्वाधान मे नवयुक्त अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति सब ट्राइबल प्लान योजनान्तर्गत के अभ्यर्थियों मे कुशलता (तकनीकी) बढाने हेतु 4 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालय, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर के माध्यम से वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in एवं https://msme.up.gov.in पर दिनांक 08.08.2022 तक ट्रेड इलेक्ट्रिशियन एवं टेलरिंग हेतु आनलाइन आवेदन करने वाले, अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 10.08.2022 को पूर्वाहन 10.30 बजे सम्पन्न किया जायेगा।
अतः उक्त अभ्यर्थी उक्त् तिथि एवं समय को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर मे उपस्थित होने का कष्ट करें।