Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शराब के दुष्प्रभाव एवं महिला स्वच्छता विषय पर शिविर का हुआ आयोजन

ब्यूरो 06-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 06 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 06.09.2022 को जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे, द्वारा तम्बाकू, धूम्रपान और शराब के दुष्प्रभाव एवं महिला स्वच्छता विषय पर शिविर का आयोजन एवं जेल का निरीक्षण किया गया।

सचिव द्वारा बंदियों को तम्बाकू, धूम्रपान और शराब के दुष्प्रभाव एवं महिला स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया तथा उपस्थित समस्त बंदियों को नालसा द्वारा नशा पीड़ितो को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन योजना 2015 के तहत तम्बाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया तथा निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1234 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 1083 पुरूष, 54 महिला बंदियों के साथ कुल 3 बच्चे निरूद्ध है व 97 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-चना, चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, भिण्डी ), शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना, उर्द की दाल, सब्जी (आलू, बैगन, चौलाई)। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में मुख्यमंत्री का सम्भावित आगमन 9 सितम्बर को
Next: पीड़ितो के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है पुलिस-ईश्वरी प्रसाद

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.