Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पीड़ितो के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है पुलिस-ईश्वरी प्रसाद

ब्यूरो 06-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220906-WA0009

जमानियां(गाजीपुर)। भाकपा (माले) और अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न मांगो को लेकर मंगलवार को रामलीला मैदान में धरना दिया।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) केन्द्रीय कमेटी सदस्य, किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जमानियां थाने की पुलिस फरियादियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है फरियादियों के साथ गाली गलौज मुकदमे में फंसाने की धमकी आम बात हो गई है दहशत के चलते फरियादी अपनी बात नहीं कह पाता इस मामले में जमानियां सीओ भी कम नहीं है जमानियां थाने के हरिबब्लमपुर गांव निवासी मीरा पासी के घर में घुसकर दबंगों ने मारापीट घर का दरवाजा समेत अन्य सामान को तोड़फोड़ तहस नहस कर दिया। घायलों का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करने के बजाय भगा दिया गया। ऊपर के अधिकारियों के कहने पर रिपोर्ट दर्ज हुई। मु0 बाद थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी शिवशंकर बनवासी 13 अगस्त को पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पीएम रिपोर्ट में एन्टी मार्टम हेड इंजरी की वजह से मौत हुई है पुलिस ने आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। योगीराज में हत्या जैसे गंभीर मामले की रिपोर्ट तक नहीं दर्ज हो रही है। हत्यारे पुलिस की मिलीभगत से घूम रहे हैं वहीं जमानियां थाना क्षेत्र के धुस्का गांव निवासी मदनचंद मुसहर की 2020 में हत्या कर दी गई। पुलिस ने मोटी रकम लेकर न्यायालय में अंतिम रिपोर्ट लगा दिया जिसे विशेष न्यायधीश एस.सी.एस.टी कोर्ट ने त्रुटिपूर्ण विवेचना कह कर खारीज कर दिया तथा अप्रैल महीने में पुन: विवेचना का आदेश दिया। सीओ जमानियां आरोपियों को बचाने में लगे हैं इसलिए आरोपी खुलेआम घूम रहा है। हत्यारे खुलेआम घूमे इससे जमानियां की जनता और समाज का क्या भला होगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा। वहीं भैदपुर और मथारे के वनवासियो को फर्जी व मनगढ़ंत मुकदमे लादकर जेल भेज दिया। तथा निर्दोष गरीबों (माले) कार्यकर्ताओं का पुलिसिया उत्पीड़न आमबात है बगैर किसी मुकदमे और अपराध के दो दिन मथारा गांव निवासी सरताज को जमानियां थाने में बैठाये रखा गया। उन्होंने तियरी धुस्का समेत अन्य गांवों दलित एक्ट में नामजद आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग के साथ फरियादियों और गरीबों के मानवीय आधार पर पेश आने की मांग उठाई।साथ बाढ़ से नुकसान हुई फसल की क्षतिपुर्ति मुआवजा समेत छः महीने तक मुफ्त में राशन दिलाने, तथा से भयानक बेरोजगारी की मार झेल रहे मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम देने पांच सौ रुपए रोजाना मजदूरी देने की मांग उठाई। 8 सितम्बर को वाराणसी में वामदलों की ओर से आयोजित विशाल जन कन्वेंशन को सफल बनाने के भारी से भारी संख्या पहुंचने का आह्वान किया। धरना प्रदर्शन को मुराली वनवासी, लालजी बनवासी, विजयी, वनवासी, राम अवध बिंद प्रमोद बिंद पाचरतन कुशवाहा, परीखा कुशवाहा, तेज बहादुर कुशवाहा, विनोद गुप्ता, अखिलेश ने सम्बोधित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शराब के दुष्प्रभाव एवं महिला स्वच्छता विषय पर शिविर का हुआ आयोजन
Next: बैंकों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस मुस्तैद

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.