Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को डीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

ब्यूरो 08-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220908-WA0003

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेश कुमार पांडे, महामंत्री देवव्रत विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष इंद्रासन यादव, पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और चुनाव अधिकारियों का सम्मान समारोह आज जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व विशिष्ट अतिथि रोहन पी बोत्रे व अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपी नाथ सोनी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती एवं मंचासीन अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

ततपश्चात जिलाधिकारी के द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिलाधिकारी द्वारा चुनाव अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और पत्रकारों का चोली दामन का संबंध होता है उन्होंने कहा कि आज की पत्रकारिता हाई प्रोफाइल पत्रकारिता हो गई है, जो जानकारिया अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के माध्यम से नहीं मिल पाती है। उस कमियों को पत्रकारों के माध्यम से जानकारी होने के बाद उस पर कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाता है। ऐसे में पत्रकारों से उम्मीद करूगा कि छोटी-बड़ी सभी समस्याओं को इसी तरह उजागर करके मेरे संज्ञान में लाते रहे और मेरा प्रयास रहेगा कि उन समस्याओं का निराकरण शीघ्र करता रहूंगा। उन्होंने पत्रकारों के हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता हैं और पत्रकारों द्वारा दिखाए गए रास्ते पर हमें भी चल कर अपने कर्तव्यों का पूरा करने में पूर्ण सहयोग मिलता है। इसके पूर्व गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को फूल मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जनपद के विशिष्ट बुजुर्ग ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडे का भी एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वागत संबोधन डॉ0अविनाश प्रधान ने किया। अंत में नवनिर्वाचित एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पाण्डेय द्वारा समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त व्यक्त किया गया। इस मौके पर अनिल उपाध्याय, शिवकुमार, दुर्ग विजय, आशुतोष त्रिपाठी, रविंद्र श्रीवास्तव, मोहन तिवारी, सुधीर प्रधान, संजय सिंह, सुमन्त सिंह सकरवार, प्रमोद यादव, प्रभाकर सिंह, कमलेश यादव, बबलू राय, अभिषेक सिंह भोलू, विक्की, अजय सिंह राजू, मुमताज अहमद, विनोद गुप्ता, वेदु शर्मा, मनजीत चौरसिया, विवेक कुमार चौरसिया, अवधेश यादव, शौकत खान, राधेश्याम पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं सफल संचालन डॉ एके राय ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवागत छात्र-छात्राओं के लिए विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
Next: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.