Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक गिरफ्तार

संवाददाता 08-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220908-WA0004

गहमर(गाजीपुर)। पुलिस कप्तान द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत गहमर पुलिस एवं साइबर सेल के संयुक्त प्रयास से सोशल मीडिया पर फर्जी अकॉउंट बनाकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।

जानकारी अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव के गौसिया मस्जिद के मौलवी रूमान खान ने विगत 8 अगस्त को पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी चलाई जा रही है और उस आई डी से अश्लील चित्र व वीडियो पोस्ट किए जा रहे है जिससे समाज मे मेरी छवि को धूमिल किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में धारा 66 डी व 67 ए आई टी एक्ट के अभियोग पंजीकृत करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी। जांचोपरांत पाया गया कि उक्त आईडी का संचालन थाना क्षेत्र के बारा गांव से हो रहा है। पुलिस ने ट्रैस कर बारा गांव दानिश खान पुत्र इफ्तेखार खान मोहल्ला मस्तान बाग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नेपाल से एक सिम कार्ड ले कर फेसबुक आईडी बनाया और उस पर आपत्तिजनक फ़ोटो और वीडियो पोस्ट करने लगा। भारत आने के पश्चात अपने मोबाइल से नेट कनेक्ट करा वह यह कार्य करता रहा तभी वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि एक फर्जी अकॉउंट बना कर आपत्तिजनक सामग्री को पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। घटना का पटाक्षेप करने वाली इस टीम में कोतवाल पवन उपाध्याय, साइबर सेल प्रभारी एस आई वैभव मिश्र, आयुष वर्मा, अमित मौर्य, मुकेश कुमार, शिव प्रकाश शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को डीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Next: जनपद में खोये हुए कुल 51 अदद स्मार्ट फोन पुलिस ने किया बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.