गाजीपुर 09 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। जिला रोजगार सहायता अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर द्वारा रोजगार मेला 12.09.2022 को पूर्वान्ह् 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा।
इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेगे। प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0 गाजीपुर, इंद्रा आटो मोबाईल्स, गाजीपुर द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, आपरेटर, एकाउटेन्ट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स आफिसर, इलेक्ट्रिषियन आदि पदों पर चयन किया जायेगा। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल- sewayojan.up.nic.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन कर राजकीय, आई0टी0 आई़0, परिसर, तुलसीपुर, गाजीपुर में प्रातः-11.00 बजे आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्याालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।