गाजीपुर। जनपद में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक बच्चा दीपक कुमार पुत्र प्रदुम्न बिंद निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना कोतवाली उम्र 12 वर्ष अपने विद्यालय आदर्श इंटर कालेज महुआबाग से अपने विद्यालय के बच्चो के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आया था कि गर्मी की वजह से अचानक बेहोश होकर गिर गया।
मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष व का0 बलवन्त, का० सतेन्दर, का0 मृदुल त्रिपाठी द्वारा गोंद में उठाकर तत्काल नजदीकी सदर अस्पताल में एडमिट करवाया तथा अभिभावक व विद्यालय को अवगत कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को होश आया तथा बच्चा स्वस्थ है।