जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष प्रो.शरद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ फुपुक्टा के अधिवेशन व चुनाव में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व/डेलिगेशन हेतु सर्वसम्मति से हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक तिवारी एवं डॉ.अमित कुमार का नाम प्रस्तावित व सर्वसम्मति से स्वीकृत हुआ।ये प्राध्यापकगण लखनऊ में होने वाले चुनाव में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। बैठक में इकाई की महामंत्री प्रो.विमला देवी, डॉ. मदन गोपाल सिंहा, प्रो.अरुण कुमार, डॉ. शुभ्रा सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, राम लखन यादव, डॉ. सुनील कुमार चौधरी, बिपिन कुमार, डॉ.अखिलेश कुमार जायसवाल, अभिषेक तिवारी, डॉ अमित कुमार, सौरभ कुमार सिंह, निलेश कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने विज्ञप्ति जारी कर दी।