Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर की नई जिलाधिकारी बनी आर्यका अखौरी

ब्यूरो 18-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220918-WA0001

गाजीपुर।  प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 जिलों के डीएम समेत 14 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए।

चंदौली के डीएम संजीव सिंह को वेटिंग में डाल दिया गया है। हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही व संतकबीरनगर में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। बाराबंकी के डीएम आदर्श सिंह को झांसी का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। आदर्श सिंह 21 सितंबर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। तब तक यहां संजय गोयल बतौर मंडलायुक्त काम करते रहेंगे। उनकी राज्य प्रतिनियुक्ति इसी दिन समाप्त हो रही है. इसके बाद वह अपने मूल राज्य असम वापस चले जाएंगे। मंगला प्रसाद सिंह डीएम गाजीपुर से डीएम हरदोई, अविनाश कुमार डीएम हरदोई से डीएम बाराबंकी, दिव्या मित्तल डीएम संत कबीरनगर से डीएम मिर्जापुर बनाई गई हैं। आर्यका अखौरी डीएम भदोही से डीएम गाजीपुर, नवनीत सिंह चहल डीएम मथुरा से डीएम आगरा, ईशा दुहन उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण से डीएम चंदौली, पुलकित खरे डीएम पीलीभीत से डीएम मथुरा बनाए गए हैं। प्रवीन कुमार लक्षकार डीएम मिर्जापुर से डीएम पीलीभीत, प्रेम रंजन सिंह उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अलीगढ़ व नगर आयुक्त नगर अलीगढ़ से डीएम संतकबीरनगर बनाए गए हैं। डीएम आगरा प्रभुनारायण सिंह को प्रभारी सचिव राजस्व विभाग व राहत आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रणवीर प्रसाद आवास आयुक्त आवास विकास परिषद व निदेशक नगरीय भूमि सीमारोपण उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं। अजय चौहान आवास आयुक्त आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण व सचिव आवास से सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर भेजे गए हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पोषण अभियान एवं पौध रोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: आरोग्य मेले में 349 मरीजों का हुआ ईलाज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.