Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धूमधाम से मनाई गयी पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

ब्यूरो 25-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220925-WA0011

गाजीपुर 25 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। नेहरू युवा केंद्र गाज़ीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती केंद्र कार्यालय एवं विभिन्न युवा मंडलों में जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम के दिशा निर्देशन में धूमधाम से मनाई गयी।

केंद्र कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि समाजसेवी सरोज राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। वे स्वदेशी के बहुत बड़े उपासक थे।

उनका कहना था कि भारत के लिए एक स्वदेशी आर्थिक मॉडल विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमें व्यक्ति केंद्र में हो। वह सादगी के प्रतीक थे। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तरह समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के पोषक थे। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डीपीओ बृजेश श्रीवास्तव, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद, डॉक्टर रोली शर्मा, प्रियंका यादव सहित अन्य युवा उपस्थित थे। सकरताली में आयोजित गोष्ठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों सहित राजीव कुमार मिश्र, संदीप शर्मा, धनंजय यादव, प्रशांत कनौेजिया आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आधार प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक निर्धारित
Next: ऑर्गेनोफॉस्फेट व अर्गेनो क्लोरीन जैसे कीटनाशक कर रहे जहर का काम-रामजी प्रसाद

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.