Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऑर्गेनोफॉस्फेट व अर्गेनो क्लोरीन जैसे कीटनाशक कर रहे जहर का काम-रामजी प्रसाद

ब्यूरो 25-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220925-WA0002

जमानियाँ (गाजीपुर)। हिंदू पी. जी. कॉलेज एवम् हिंदू इंटर कालेज के एन सी सी के कैडेट्स द्वारा 22 सितम्बर को कर्नल पी. के. मिश्रा के निर्देशन में पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई।

इस रैली को एसोसिएट एनसीसी अधिकारी रामजी प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली कॉलेज प्रांगण से बाजार एवं स्टेशन होते हुए बड़ेसर नहर तक गई। जिसमें कैडेट्स अपने हाथ में बैनर लिए हुए बड़े जोश के साथ जागरूकता संबंधित नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे ।
रैली को संबोधित करते हुए रामजी प्रसाद ने कहा कि आज ऑर्गेनोफॉस्फेट एवं अर्गेनो क्लोरीन जैसे कीटनाशक जहर का काम कर रहे हैं। जिससे ना केवल मानव बल्कि जीव जंतु भी इसके प्रयोग के दुष्परिणाम का दंश झेलने को विवश हैं। ऐसे कीटनाशक स्वांस, सब्जियों और जल के माध्यम से शरीर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जिससे मानव किडनी, लीवर की भयंकर बीमारियों के साथ कैंसर रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसे खतरनाक कीटनाशकों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाकर मानव तथा अन्य जीव-जंतुओं की सुरक्षा संभव है।
इस रैली में आकाश यादव, विकास यादव नितेश, अंकित, मुकेश, मनीष सिंह, कन्हैया, यादव, अंशिका, कविता, कनिका, पार्वती, काजल, नेहा, श्वेता, स्वस्तिका, शीतल, खुशी इत्यादि मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाई गयी पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Next: टीबी मुक्त भारत अभियान में डाक विभाग बनेगा सहयोगी

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.