Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता 26-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मुकदमे का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन उपाध्याय के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराहियो के साथ रविवार को क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में भ्रमण शील थे तभी जरिए मुखबिर से सूचना मिली की मुकदमे का वांछित अभियुक्त कही भागने की फिराक में ताड़ीघाट बारा मार्ग पकड़ीतर मोड़ पर मौजूद है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिना समय गंवाए घेरा बंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू राजभर पुत्र शंभू राजभर निवासी ग्राम गहमर पट्टी खेमन राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर बताया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गहमर पवन उपाध्याय ने बताया कि मुकदमे का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध मु0अ0स0 253/22 धारा 324,307,504,506 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली इस टीम में उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह,का0 अमरजीत पाल,का0 कृष्ण कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवरात्रि के प्रथम दिन मां के दरबार में भक्तों ने लगाई जाहिरी
Next: शोक सभा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत छेड़खानी के दोषी को चार वर्ष का कारावास

ब्यूरो 29-07-2026
277f62bd-546b-4bd2-8dd4-9c67a6f58493

डंपर की टक्कर से निजी चिकित्सक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम

ब्यूरो 29-07-2026
4f6abfbe-3784-4e22-8580-f4b8c079a41a

तीन दिन में पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.