Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवरात्रि के प्रथम दिन मां के दरबार में भक्तों ने लगाई जाहिरी

संवाददाता 26-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220926-WA0017

गहमर (गाजीपुर)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात गहमर स्थित मां कामाख्या का दरबार भक्तों से गुलजार रहा।

नवरात्रि के प्रथम दिन मां के दरबार में भक्तों के आने का क्रम भोर की मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ तथा देर शाम तक चलता रहा। लोगो ने मां के दरबार में मत्था टेक अपने तथा अपने परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना की।माता रानी के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।सुबह के आठ बजे के बाद से लेकर दोपहर दो बजे तक पूरा मंदिर परिसर दर्शनार्थियों से भर गया। नारियल, प्रसाद, जलपान एवं मनिहारी की दुकानों पर आज काफी भीड़ दिखी। वहीं मंदिर परिसर में छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराने वालों की भीड़ मौजूद रही। सुरक्षा को देखते हुए गहमर कोतवाल पवन उपाध्याय और कामाख्या चौकी इंचार्ज वृजेश मिश्रा अपने महिला तथा पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ सतर्क दिखे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क
Next: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत छेड़खानी के दोषी को चार वर्ष का कारावास

ब्यूरो 29-07-2026
277f62bd-546b-4bd2-8dd4-9c67a6f58493

डंपर की टक्कर से निजी चिकित्सक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम

ब्यूरो 29-07-2026
4f6abfbe-3784-4e22-8580-f4b8c079a41a

तीन दिन में पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.