Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 29-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने बुधवार को मु0अ0सं0-209/2022 धारा 363/366 भादवि में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा के निर्देशन में 28.09.2022 को निरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी के नेतृत्व में उ0नि0 पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराही कर्म0गण के मु0अ0सं0 209/2022 धारा 363/365 भादवि मे वाछित अभियुक्त सूरज चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम मुबारकपुर कुदुरतुल्ला थाना शादियाबाद गाजीपुर की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में जरिये मुखविर खास सूचना मिली कि गुरैनी मोड से एक बोलेरो से सूरज चौहान अपने साथियों के साथ एक लड़की को सिल्वर रंग के बोलेरो वाहन संख्या UP 61 N 6055 मे बैठा कर सादात की तरफ भाग रहे है इस सूचना पर मै उ0नि0 मय हमराह पुलिस बल के सरकारी वाहन से पीछा करते हुए आगे बढा तो ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन सैदपुर होते हुए सिधौना से आगे कैथी की तरफ जा रही है। घटना के संबन्ध मे अफसरान बाला को भी अवगत कराया गया। जनपद नियत्रंण कक्ष/अफसरान बाला द्वारा थाना सादात , बहरियाबाद सैदपुर , चौकी सिधौना थाना चौबेपुर को चेकिंग हेतु अवगत कराया गया। जैसे ही कैथी टोल प्लाजा से आगे बढे तो ओवर ब्रिज पर बोलेरो सं0 UP 61 N 6055 रंग सिल्वर को थाना चौबेपुर पुलिस/ पीआरवी द्वारा रोका गया था। जहाँ पर पहुचँ कर बोलेरो के चालक नाम सूरज चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम मुबारकपुर कुदुरतुल्ला थाना शादियाबाद गाजीपुर को हिरासत मे लेकर मय वाहन बोलेरो के अपहृता के बारे मे पूछा गया तो बताया कि मेरे ही गाँव का प्रदीप चौहान पुत्र गूल्लु चौहान अपहृता निर्मला चौहान पुत्री शोभनाथ चौहान निवासी कुबरा थाना शादियाबाद गाजीपुर को प्राईवेट बस नं0 UP 14 AT 3369 पर बैठा कर सैदपुर की तरफ गया है। बोलेरो नं0 UP 61 N 6055 मय चालक सूरज चौहान उपरोक्त को साथ लेकर मय सरकारी वाहन मय फोर्स के अपहृता निर्मला चौहान व प्रदीप चौहान की तलाश करता हुआ सैदपुर आया जहाँ पर सैदपुर प्राईवेट बस स्टाप भीतरी जाने वाली रोड पर उपरोक्त बस नं0 UP 14 AT 3369 खडी मिली जिसमे हमराह म0का0 जया सिंह व अभिरक्षा मे लिये गये बोलेरो चालक सूरज चौहान की सहायता से अपहृता नाम निर्मला चौहान पुत्री शोभनाथ चौहान निवासी ग्राम सराय कुबरा थाना शादियाबाद गाजीपुर को अभिरक्षा में लिया गया। पूछने पर बतायी की वह अपने घर से स्कूल जाने के लिये गुरैनी पुल के पास जमुनी मोढ पर खडी थी की बोलेरो वाहन रंग सिल्वर का ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति मुझे बोलेरो मे बैठा कर छिपा कर ले जा रहे थे जब हम लोग कैथी के पास पहुँचे तो बोलेरो चालक ने दुसरे व्यक्ति से बताया कि घर से फोन आ रहा है कि पुलिस हम लोगो की तलाश कर रही है । फिर दोनो व्यक्ति आपस कुछ बात किये उसके बाद बोलेरो मे बैठा दुसरा व्यक्ति मुझे यह कहते हुए कि मै तुम्हे वापस शादियाबाद छोड दुगां तुम अपने घर चली जाना तभी पुलिस वालो द्वारा पकड लिया गया। दूसरे लडके के बारे पूछने पर बतायी की आप लोगो के आने से पहले वह बस से कही उतरकर चला गया। अभियुक्त सूरज चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी ग्राम मुबारकपुर कुदुरतुल्ला थाना शादियाबाद गाजीपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी में उ0नि0 पुष्पेश चन्द्र दुबे, का0 श्यामलाल यादव, का0 कुलदीप कुमार, म0का0 जया सिंह मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
Next: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.