गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस ने गुरुवार को शहबाजकुली स्टेशन रोड तिराहे से पाक्सो एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं थानाध्यक्ष नोनहरा प्रमोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 जयप्रकाश सिंह मय हमराही का0 विकास सिंह, कां0 सूरज सिंह द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 199/22 धारा 363,366,376 भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अमन कुमार तिवारी पुत्र अशोक तिवारी नि0 केशरूवा पोस्ट ओरराई थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर हाल पता आमघाट कालोनी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को 29.09.2022 को शहबाजकुली स्टेशन रोड तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।