गाजीपुर 01 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 01.10.2022 को राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग से प्रारम्भ किया गया।
रैली को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्रीराम सिंह एवं एस0पी सिटी गोपी नाथ सोनी ने संयुक्त रूप हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिसमें बेसिक शिक्षाधिकारी, यातायात निरीक्षक, तेज सिंह मोटर ट्रेनिग स्कूल के प्रबन्धक अरविन्द सिंह, प्रधानाचार्य रा0बा0ई0 कालेज व गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति रहे। रैली के दौरान सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध मेें विशेष जानकारिया दी गयी। रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए राईफल क्लब कचहरी पहुचकर समाप्त हुआ।