गाजीपुर 01 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। 02 अक्टूबर 2022 गांधी जयन्ति के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के तत्वावधान में प्रातः 09 बजे से बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ तथा बालिकाओं की 1500 मीटर की दौड़ नेहरू स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के गाउण्ड में आयोजित किया जायेगा।
इस प्रतियोगिता में आयु प्रतिबन्धित नही है कोई भी महिला/पुरूष खिलाड़ी इस दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता आरम्भ होने से पूर्व उपस्थित होकर निःशुल्क प्रविष्टि प्राप्त कर सकते है। प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
इसी क्रम में जिला खेल कार्यालय गाजीपुर द्वारा महिला खेल समारोह एथलेटिक्स व बैडमिण्टन ग्रुप-5 के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 03.10.2022 को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार में किया जाना सुचिश्चित है। इच्छुक महिलाए उक्त ट्रायल्स में भाग लेना चाहती है तो वे अपनी प्रविष्टि जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में दे सकती है। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर ने दी है।