जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम इलाइचीपुर उर्फ डिग्री पुलिया के पास गश्त के दाैरान तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से कट्टा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार अभिनव सिंह निवासी लठिया, अनुज यादव निवासी गोपालपुर, नवनीत सिंह निवासी हरपुर तीन युवक इलाइचीपुर उर्फ डिग्री पुलिया के पास से जा रहे थे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने तीनों युवकों को रोक कर पूछताछ की और युवकों की तलाशी ली गयी। तो उनके पास से अवैध देशी असलहा बरामद हुआ। जिसके बाद तीनों को पुलिस चौकी लाकर लाकप में बंद किया गया। इस संबंध में चौकी इंजार्च रंजीत कुमार ने बताया कि शाम को रोज की तरह गश्त किया जा रहा था। इसी दौरान डिग्री पुलिया के पास तीन युवक संदिग्ध दिखाई दिए। संदेह होने पर पकड़ कर पूछताछ की गई। युवकों की तलाशी ली गयी तो उनले पास से अवैध असलहे बरामद की गई।जिसके बाद तीनों को पुलिस चौकी लाया गया। आगे की कार्यवाई की जा रही है। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि बाइक से तीनों युवक दरौली चट्टी पर एक युवक का मोबाइल छिनकर दिलदारनगर रजवाहा सडक मार्ग से बरुईन होते हुए इलाईचीपुर गाँव में घुस गये आगे रास्ता न होने के कारण रेलवे लाइन पार करने की कोशिश करने लगे तभी मालगाड़ी आ गई जिससे तीनो युवक रुक कर मालगाडी पार होने का इंतजार करने लगे तभी जिस युवक का मोबाइल छिना गया था वह भी पीछा करते हुए पहुँच गया तथा तीनों को देखकर चिल्लाने लगा तो ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन तीन संदिग्ध युवकों को कडी मसक्कत करके पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पकड़ कर तलाशी लिया तथा चौकी ले आयी।