Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं राष्ट्ररत्न लाल बहादुर शास्त्री की मनी जयंती

ब्यूरो 02-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221002-WA0009

जमानियां(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं राष्ट्ररत्न लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.संजीव सिंह के संरक्षकत्त्व में दोनो विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कृतज्ञ नमन किया गया।

महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना रोवर्स रेंजर्स एवं एन सी सी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि इन महापुरुषों के जीवन-संदेश और मानवीय हित के कार्यों को हम भुला नहीं सकते।दलित, वंचित, शोषित तथा महिलाओं के प्रति इनमें जागरूकता अप्रतिम थी। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो अरुण कुमार ने कहा कि ये दोनों विभूतियां अन्यतम हैं। बापू के जीवन से हम विनम्रता और सादगी ले सकते हैं तो राष्ट्ररत्न शास्त्री जी से उनके नारे जय जवान जय किसान से राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोए रखने का संदेश पाते हैं।
रोवर्स प्रभारी डॉ.संजय कुमार सिंह ने दोनों विभूतियों को नमन करते हुए इनके कार्यों के सापेक्ष इनकी सत्य निष्ठा की भूरि भूरि प्रशंसा की। भौतिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर महेंद्र कुमार ने कहा कि इन महापुरुषों के संस्कार हमें जीवन दृष्टि प्रदान करते हैं। प्रदीप कुमार सिंह, बलिराम सिंह, कमलेश प्रसाद, पप्पू कुमार, सचिन सिंह यादव, काजल शर्मा, रेनू यादव, इशिता बरनवाल, तनु चौरसिया, नेहा पांडेय, अमृता सिंह, दीपक कुमार, प्रिंस कुमार, उमरा खातून, भावेश सिंह यादव, विक्की पांडेय, नरेंद्र कुमार आदि ने समारोह को संबोधित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्रामीणों की तत्परता से तीन संदिग्ध असलहा संग गिरफ्तार
Next: जिला महिला अस्पताल और मनिहारी स्वास्थ केंद्र पर होगा नियमित नसबंदी कार्यक्रम

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.