Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रामलीला मैदान में नीव खुदाई की सूचना पर बडी संख्या में पहुँचे लोग

ब्यूरो 02-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221002-WA0031

जमानियां(गाजीपुर)। तहसील मुख्यालय के सामने स्थित प्राचीन रामलीला की जमीन पर कोतवाली प्रभारी ने रविवार कि दोपहर करीब 3 बजे जेसीबी मशीन से नीव खुदाई का कार्य शुरू कराया। जिसके बाद सूचना मिलने पर रामलीला समिति के कार्यकर्ता सहित बडी संख्या में क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद कार्य बंद किया गया।

ज्ञात हो कि कोतवाली की भूमि का विवाद बहुत पुराना है। इस भूमि की कई बार नापी कर निशानदेही भी हो चुकी है। पुलिस ने आनन फानन में राजस्व कर्मी एवं लेखपाल को बुलवाकर नापी करवाया और जेसीबी से खुदाई भी शुरू करा दी। जब रामलीला की जमीन पर नीव खुदाई की बात नगर में फैली तो बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका अध्यक्ष एहसान जफर के साथ कोतवाली पहुंचे और अपना पक्ष रखा और अवगत कराया कि इस जमीन पर 9 वी और दशमी के दिन रामलीला का मंचन होता है। जिसमें न्यायालय का भी आदेश है कि मंचन के दौरान यह जमीन पूरी तरह से खाली रहेगी। जिसके बाद जेसीबी से खुदाई रुक गया और नगर पालिका के जेसीबी से खुदाई की गई जमीन को देर शाम करीब 5:30 बजे तक बराबर किया गया। इस बाबत उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया की कोतवाली पुलिस की कही और जमीन है। गलत ढंग से कानूनगो और लेखपाल ने जमीन को चिन्हित कर दिया। वैसे कार्य को रुकवा दिया गया है। पुनः जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। वही प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि कोतवाली की जमीन को राजस्व कर्मी के निशानदेही पर कार्य कराया जा रहा था लेकिन बडी संख्या में लोगों के आने और अनुरोध करने पर कार्य को रोका गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गांधी जयंती के अवसर पर क्लीन इंडिया 2 का हुआ आयोजन
Next: महिला के नृसंश हत्यारे गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.