Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला के नृसंश हत्यारे गिरफ्तार

ब्यूरो 02-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221002-WA0033

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने 26 सितम्बर को एक महिला के नृसंश हत्यारे को आला कत्ल के साथ रविवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में 02.10.2022 को चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-489/2022 धारा- 302/201/454/392 भा0द0वि0 से सम्बन्धित से सम्बन्धित प्रकाश मे आये वांछित अभियुक्तगण विपुल यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम फाक्सगंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर एवं अनीस यादव पुत्र इन्द्र मोहन यादव निवासी ग्राम हाथीखाना थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त खून से सने हुये कपड़े तथा खून से सना हुआ आला कत्ल एक अदद धारदार बांकी/धाव बरामद किया गया पूछताछ में अभियुक्त विपुल यादव ने बताया कि हम लोगो को महिला जानती पहचानती थी मृतका किरन प्रजापित के घर से मृतका के पति पवन कुमार प्रजापति की उसके पिता सुभाष यादव के साथ गहरी दोस्ती थी जिसके कारण पवन कुमार प्रजापति उस पर पूरा विश्वास करते थे और सगे भतीजे की तरह मानते थे। उनकी पत्नी किरन प्रजापति को सफेद रोग की बीमारी थी, जिसके इलाज के लिये पवन प्रजापति उसे जनपद मऊ, बिहार एवं पंजाब जैसे दूर स्थानों पर इलाज के लिये भेजते थे, जिसके कारण पवन प्रजापित का विपुल यादव के प्रति पूरा विश्वास हो गया था जिससे वह उनके घर दिन एवं रात में जब भी आवश्यकता पड़ती थी तो पवन प्रजापित की अनुपस्थिति में विपुल यादव उनके घर आता जाता था और इसी विश्वास का फायदा उठा कर उनके घर दिनांक 26.09.2022 को उनके घर ऐसे समय पर गया जब रोजाना की भांति उनके दोनों लड़के शुभम कुमार उम्र करीब 14 वर्ष और सुधांशु कुमार उम्र करीब 06 वर्ष सुबह करीब 7 से 7.30 बजे के बीच अपने अपने स्कूल पढ़ने चले गये तो उसी का फायदा उठा कर विपुल यादव अपने मित्र अनीस यादव के साथ उनके घर में घुस कर उनके लाइसेंसी पिस्टल को निकालने लगे तब उनकी पत्नी किरन प्रजापति ने उसका विरोध किया कि ऐसा क्यों कर रहे हो तम्हारे चाचा से बता दूंगी तो इसी बात पर विपुल यादव और उसके साथी अनीस यादव ने मिल कर किरन प्रजापति की धारदार बांकी/धाव से हत्या कर हम लोग अपनी पहचान छिपाने के लिय वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर लेकर फरार हो गये तथा हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल तथा घटना के समय पहने हुये कपड़े जो खून से सने हुये थे उसको ले जाकर सूनसान स्थान पर छुपा दिये थे, जिसे 02.10.2022 को उनकी निशा देही पर स्वाट टीम की संयुक्त टीम के साथ बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया है कि लूटी गयी पिस्टल लाइसेंसी व डीवीआर होने के कारण हम लोगों ने अपने पकड़े जाने की घर से गंगा नदी में फेंक दिया जिससे कोई ऐसा सबूत न मिल सके कि हम लोगों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एवं घटना के समय अभियुक्तगण द्वारा पहने हुये खून से सने कपड़ो को बरामद कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी है। अभियुक्त गण उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। गिरफ्तार करने वाले टीम में
प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, उ0नि0 रामाश्रय राय-स्वाट टीम प्रभारी मय हमराहियान, उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा थाना कोतवाली, हे0का0 मधूसूदन मिश्रा थाना कोतवाली, का0 जितेन्द्र कुमार यादव थाना कोतवाली, कां0 नीतेन्द्र कुमार थाना कोतवाली मौजद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रामलीला मैदान में नीव खुदाई की सूचना पर बडी संख्या में पहुँचे लोग
Next: चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.