Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज हत्या के आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 27-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221027-WA0015

गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने गुरुवार की सुबह करीब सात बजे दहेज हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशो मे जनपद में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के कुशल निर्देशन में उ0नि0 राजीव कुमार त्रिपाठी तथा उ0नि0 दया राम मौर्य मय हमराह थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र किया गया व मु0अ0सं0 250/2022 धारा 498A,304B आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तो की तलाश में मामूर थे जरिए मुखबीर कि सूचना पर ग्राम करमचन्दपुर गाँव पहुँचकर जहां पर अभियुक्तगण को उनके घर से गिरफ्तार किया गया तथा पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम व पता उपेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 रामजगी सिंह निवासी ग्राम करमचन्दपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 65 वर्ष व संजय सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम करमचन्दपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 32 वर्ष बताया। जिनसे दिनांक 27.10.2022 को समय करीब 07.20 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया तथा शेष अभियुक्तगण के बार मे पूछने पर गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से अन्य लोग कही भाग गये हैं मौके पर ही गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त की मृतका नेहा सिंह द्वार जिस दूपट्टे से फाँसी लगाया गया था बरामद हुआ। तत्पश्चात मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता जया मुहम्मदाबाद कस्बे मे मौजूद है जो कही जाने के फिराक मे है अभियुक्ता के बारे मे पूछने पर बताया कि बस स्टैण्ड मु0बाद की तरफ गयी है कि मुखबीर खास को लेकर बस स्टैण्ड मु0बाद से कुछ दूरी पर ही अभियुक्ता के पास पहुँचकर अभियुक्ता उपरोक्त को पुलिस हिरासत मे लिया गया तथा पकडे गये महिला से महिला आरक्षी द्वारा नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जायत्री पत्नी उपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम करमचन्दपुर थाना मु0बाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 60 बताया तथा पकड़े गये महिला को उसके अपराध से अवगत करात हुए समय करीब 09.55 बजे सुबह वाजाप्ता बाकायदा कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस मे लिया गया। उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 250/2022 धारा 498A,304B आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट दिनांक 26.10.2022 को पंजीकृत किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रामजी की कथा इस धरा पर दूसरी गंगा के समान है-पं० नीरज शास्त्री
Next: देशी शराब की दुकान के सेल्समैन का अचानक हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.