Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रामजी की कथा इस धरा पर दूसरी गंगा के समान है-पं० नीरज शास्त्री

ब्यूरो 27-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221027-WA0013~2

मलसा (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में आयोजित मानव धर्म प्रसार प्रवर्तन समाजसेवी संस्था के 36 वां वार्षिक सम्मेलन में पं नीरज शास्त्री ने कहा कि रामजी की कथा इस धरा पर दूसरी गंगा के समान है। जो मनुष्य राम कथा व रामजी के नाम को निरंतर श्रवण करता है और उसका निरंतर सुमिरन करता है। उसके जीवन में पहले तो संकट आएगा नहीं और यदि पूर्व कर्मों की वजह से संकट आ भी गया तो टिकेगा नहीं। इसलिए मनुष्य को चाहिए कि संसार के संबंधों के प्रति अपने उत्तरदायित्व को कुशलता पूर्वक निर्वहन करे उन्होंने धनुष यज्ञ व राम विवाह की कथा सुनाकर लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर संत दयाराम दास ने कहा कि संत गंगाराम दास महाराज समय को देखकर भविष्य की बात करते थे वह समाज में मानवता की स्थापना पर लोगों को बराबर चेता आया करते थे यदि समाज से मानवता का अगर लोप हुआ तो जीव का जीवन बेकार चला जाएगा वह हमेशा भारतीय संस्कृति और सभ्यता का पुनर्जागरण करने की बात किया करते थे जिससे समाज में सत्य और न्याय की स्थापना कर लोगों की भलाई की जा सके कथा में चंद्रेश महाराज आदि ने मानस पर उपदेश दिये कथा मंच का संचालन सुखपाल महाराज ने की इस अवसर पर रात्रि में आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला का मंचन भी किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री का जनपद आगमन 27 अक्टूबर को
Next: दहेज हत्या के आरोपी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.