गाजीपुर 04 नवम्बर- 2022 (सू.वि)। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जिन अधिकारियों/कर्मचारियों न सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, माईक्रोआब्जवर्स, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक आदि के रूप में निर्वाचन ड्यूटी की है, उनमें जिन्होेने अपना यात्रा भत्ता-दैनिक भत्ता/पारिश्रमिक/मानदेय की राशि प्राप्त नही किया है, उन्हे सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 15 नवम्बर 2022 तक अपना चुनाव भत्ता की राशि कोषागार गाजीपुर से प्रत्येक दशा में प्राप्त कर लेंवे।
इसके लिए अपना निर्वाचन ड्यूटी का पेपर एवं आई0 डी0 प्रूफ प्रस्तुत करना होगा। उक्त निर्वाचन सम्पन्न हुए 06 माह से अधिक का समय व्यतीत हो चुके है, यदि संबंधित कार्मिक दिनांक 15.11.2022 तक अपना चुनाव भत्ता नही प्राप्त करते है तो इसे राजकोष के संबंधित प्राप्ति लेका शीर्षक मे जमा करा दिया जायेगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) /उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने दी है।