Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुराने लम्बित अपराधिक वादों, ट्रैफिक चालानों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

ब्यूरो 04-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 04 नवम्बर- 2022 (सू.वि)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के दिशा-निर्देशन में कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि 09.11.2022 से 11.11.2022 तक आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पुराने लम्बित अपराधिक वादों, ट्रैफिक चालानों तथा नगरपालिका चालानों का निस्तारण तथा 12.11.2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों (Execution of Arbitration Matters) के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय, गाजीपुर में किया जा रहा है।

उक्त के सम्बन्ध में गाजीपुर जनपद के समस्त नगर वासियों/ग्रामीण वासियों को यह सूचित किया जाता है कि वादकारी अपने पुराने लम्बित अपराधिक वादों, ट्रैफिक चालानों तथा नगरपालिका चालान, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से परिपक्व कराकर एवं आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों को आपसी सुलह वार्ता के आधार पर निस्तारण करा सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़कों की दयनीय स्थिति देख डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Next: चुनाव भत्ता की राशि कोषागार से प्रत्येक दशा में करें प्राप्त

हो सकता है आप चूक गए हों

8384ec9e-ff9d-455e-848f-1924d8a62322

बरुईन से इकाना तक: रघुराज प्रताप सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय

ब्यूरो 29-07-2026
CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.