Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरु

ब्यूरो 21-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 21 नवम्बर, 2022(सू0वि0)। जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, द्वारा शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ लेने हेतु ऐसे दिव्यांगजन जिनका विवाह 2021-22 एवं 2022-23 (अर्थात दिनांक 01 अप्रैल 2021 के बाद) हुआ हो वे दिव्यांग व्यक्ति आवेदन कर सकते है। ऐसे दम्पत्ति जिनमें केवल पति दिव्यांग हो को 15000.00 की प्रोत्साहन धनराशि तथा ऐस दम्पत्ति जिनमें केवल पत्नी दिव्यांग हो को रुपये 20000.00 एवं ऐसे दम्पत्ति जिनमें पति-पत्नी दोनों दिव्यांग हो को रुपये 35000.00 की एक मुश्त धनराशि पति पत्नी दोनो के संयुक्त खाते में भेजी जाती है।

ऐसे दिव्यांगजन जिनकी शादी दिनांक 01 अप्रैल 2019 के पश्चात् हुई हो और उक्त योजना का लाभ लेना चाहते है तो उन्हें निम्न प्रपत्रों के साथ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की वेबपोर्टल http://www.divyangjan.upsdc.gov.in पर आनलाईन आवेदन कराने के उपरांत 15 दिवस के भीतर आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त संलग्नको के साथ कार्यालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या 26 भूतल विकास भवन, गोराबाजार गाजीपुर में जमा कराया जाना अनिवार्य है। जिसमे संयुक्त दिव्यांगता प्रदर्शित करता हुआ नवीनतम फोटो, विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र। (सम्बन्धित तहसील के मैरेज रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा, जाति प्रमाण-पत्र एवं आय प्रमाण-पत्र ग्रामीण क्षेत्रो के लिए अधिकतम आय 46080.00 वार्षिक तथा शहरी क्षेत्र के लिए अधिकतम 56460.00 वार्षिक रूपये से कम का आय प्रमाण-पत्र होना चाहिए, युवक एवं युवती का आयु प्रमाण पत्र (जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो), सी0एम0ओ0 द्वारा जारी किया गया दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (40ः या उससे अधिक), राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता पासबुक, युवक एवं युवती के आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ प्रस्तुत करना होगा।
जिला दिब्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि ऐसे दिव्यांग जो उपरोक्त पात्रता रखते हो तत्कालhttp://www.divyangjan.upsdc.gov.in  वेबसाईट पर आवेदन कर उसकी हार्ड कापी के साथ समस्त संलग्नको के साथ कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जनपद गाजीपुर में जमा करे ताकि उनको लाभान्वित किया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में दो की मौत, परिजनों में कोहराम
Next: जनपद स्तरीय कार्यशाला 25 नवम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.