Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विद्युत कर्मियों की हड़ताल से नगर सहित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चरमराई

ब्यूरो 30-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ज़मानियां(गाजीपुर)। विद्युतकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर है। जिससे नगर की विद्‍युत आपूर्ति चरमरा गई है। बुधवार को पूरे दिन बिजली लगभग नहीं रही। जिससे उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया।

बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से जहां एक तरफ आम जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पानी की भी किल्लत से लोग परेशान दिखाई दिये। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने बताया कि यदि कहीं पर भी बिजली खराब हुई, तो उसे ठीक नहीं किया जाएगा। नगर के लोदीपुर मोहल्ला में बिजली की तार टूटकर गिर गया। मरम्मत के अभाव में शुद्ध पेयजल के लिये लोगों को परेशान होना पड़ा। बता दे कि कर्मचारी विभाग के निजीकरण होने को लेकर विरोध कर रहे हैं। अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने और वेतन विसंगतियों को लेकर विरोध किया जा रहा है। सभी कार्यरत बिजली विभाग के अधिकारी अपने अपने कार्यालय में ताला बंद कर कर्मचारी मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं। अस्थायी से लेकर स्थायी कर्मियों ने बुधवार की सुबह से हड़ताल पर है। विभाग के अधिकारी व कर्मी अपने अपने मोबाइल को बंद रखा। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने बताया कि समय पर वेतन, पदोन्नति और दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमें अंधेरे में रखा गया है। वे हमारे ग्रिड स्टेशनों का निजीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग से निगम में बदल दिया और कर्मियों से किए वादों को पूरा नहीं किया। अब विश्वास करना असंभव है कि वे ग्रिड स्टेशनों को नहीं बेचेंगे। कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में वृद्ध किसान की हुई मौत
Next: 66 वां मंडलीय शिक्षा युवक समारोह में कालेज स्टेडियम रहा चर्चा का विषय

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.