Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अभईपुर ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में आशा देवी निर्वाचित

ब्यूरो 04-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230304_143256

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय विकास खण्ड के सभागार में शनिवार को हुए अभईपुर ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव हेतु मतगणना में आशा देवी पत्नी मंगला सिंह ने अपने निकटम प्रतिद्वन्दी पूर्व प्रधान स्व० सूर्यमुखी देवी की नातिन शिवानी सिंह पुत्री बबलू सिंह को 178 वोटो से शिकस्त देकर ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई।

ज्ञात हो कि 1093 वोटर वाली इस ग्राम पंचायत में बीते 2 मार्च को सम्पन्न हुए प्रधान पद हेतु उपचुनाव में पूर्व प्रधान स्व० सूर्यमुखी देवी की नातिन शिवानी सिंह पुत्री बबलू सिंह व आशा सिंह पत्नी मंगला सिंह के बीच आमने-सामने की टक्कर थी। मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारम्भ हुआ। जिसमें बूथ सं०-303 पर कुल 609 मत व बूथ सं०-304 पर कुल 484 मत थे। जिसमें दोनों बूथों को मिलाकर कुल 783 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बूथ सं०-303 पर आशा देवी को 268 मत व शिवानी सिंह को 193 मत व बूथ सं०-304 पर आशा देवी को 211 मत व शिवानी को 108 मत मिले तथा 3 मत अवैध रहे। आशा देवी को कुल 479 मत मिला वही शिवानी सिंह को 301 मत प्राप्त हुआ। आशा देवी पत्नी मंगला सिंह 178 वोटों से ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी तथा एक दूसरे मिठाई खिला कर सभी होली के रंग में रंग गये।
एसडीएम भारत भार्गव ने आशा देवी को प्रमाण पत्र दिया। मतगणना को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस/पीएसी के जवान तैनात रहे तथा प्रशासनिक अधिकारियों का लगातार चक्रमण होता रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
Next: महिलाओं को बराबरी का हक व तकनीकी के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत करने पर दिया गया बल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.