गहमर (गाजीपुर)। पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव में भाजपा के विजय मिलने के बाद स्थानीय तहसील क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मिठाइयां वितरित कर खुशी जताया ।शुक्रवार को सेवराई तहसील मुख्यालय के समीप वरिष्ठ भाजपा नेता व गहमर के पूर्व प्रधान मुरली कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्रिपुरा, नागालैंड व मेघालय में भाजपा समर्थित सरकार बनने पर खुशी का इजहार किया। तीनों राज्यों में भाजपा समर्थित सरकार बनने को लेकर तहसील क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। इस संदर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली कुशवाहा ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा के मिली जीत 2024 के चुनाव का सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों राज्यों में सभी विपक्षी दलों को चारों खाने चित कर दिया। ऐसे में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है। इस मौके पर रामविलास राजभर, आयुष उपाध्याय, कृष्णदेव मौर्य, रामव्रत राजभर, श्याम बिहारी, जयराम कुशवाहा आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।