Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भगवान को धराधाम पर लाने व अत्याचारियों के विनाश हेतु तैयार करने का काम ऋषि मुनि ही करते है-हिमांशु स्वामी

ब्यूरो 15-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

मलसा (गाजीपुर)। सब्बलपुर रामलीला मैदान आयोजित पंच दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन में बक्सर बिहार से पधारे हिमांशु स्वामी ने कहा कि जब जब देश, समाज, गौ माता और धर्म पर विपत्ति का समय आता है तब तब भगवान का अवतार होता है ऐसा शास्त्र, वेद, पुराण और संत कहा करते हैं। परन्तु भगवान को धराधाम पर लाने एवं अत्याचारियों के विनाश हेतु तैयार करने का काम कोई ऋषि मुनि ही करता है।

मुनि विश्वामित्र ने राजा दशरथ जो कि पुत्र मोह में फंसकर अपने कर्तव्य से विमुख हो चुके थे से उनके दो पुत्रों राम लक्ष्मण को यज्ञ रक्षार्थ लेकर बक्सर में आए और ताड़का सुबाहु एवं उनके अनुचरों का बध करवाए। यज्ञ रक्षा करने के उपरांत राम लक्ष्मण को लेकर जनकपुर में धनुष यज्ञ देखने जाने लगे तो पत्थर बनी गौतम पत्नी अहिल्या का उद्धार रामजी ने किया। रामजी इसी स्वभाव के कारण हजारों हजार वर्ष से जन जन के मन में रचे बसे हुए हैं। दलित वंचित और समाज में उपेक्षित जनों को आदर पूर्वक अपने स्नेह से अभिसिंचित करने वाले तथा प्रेम से जो भी मिला उसका ही हो जाने वाले व्यक्तित्व हैं राम। इस अवसर पर सबलपुर के ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव ‘जज’ ने समारोह में आए साधु संतों को अंगवस्त्रम मिष्ठान देकर सम्मानित किया व कार्यक्रम सफल होने पर लोगों को बधाई दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वयं सेवक व सेविकाओं ने क्रीडा क्षेत्र का किया कायाकल्प
Next: सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करें स्वयं सेवक सेविकाएं-सीओ विधि भूषण मौर्य

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.