Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन करें स्वयं सेवक सेविकाएं-सीओ विधि भूषण मौर्य

ब्यूरो 16-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230316-WA0004

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन सत्र आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.ओ.(क्षेत्राधिकारी) जमानियां विधि भूषण मौर्य ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको सदैव अपने सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने शिविरार्थियों को श्रमशील रहते हुए विनम्र होने का संदेश दिया। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जमानियां स्टेशन बाजार के परामर्श चिकित्सक डा.वी.एस.पांडेय ने शिविरार्थियों से कहा कि युवाओं को दृढ़ संकल्पित होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ ने शानदार कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम अधिकारियों की सराहना करते हुएं शिविरार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शिविर में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिविरार्थियों को प्राचार्य, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, पूर्व प्राचार्य प्रो.शरद कुमार, प्रो विमला देवी, महाविद्यालय आइक्यूएसी प्रभारी प्रो.अरुण कुमार, डॉ.लाल चन्द पाल आदि द्वारा शिविरार्थियों को प्रमाण प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा.राकेश कुमार सिंह तथा आभार वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.लाल चन्द् पाल द्वारा किया गया। स्वयं सेवक सचिन सिंह यादव मुकेश चन्द्रमोहन सिंह, मदनमोहन सिंह, विशाल पांडेय, कन्हैया वर्मा, सुमित कुमार प्रजापति प्रकाश एवं स्वयं सेविकाएं सृष्टि तिवारी, आयशा, खुशबू त्रिपाठी, रेशू उपाध्याय, कात्यायनी उपाध्याय, शना परवीन, रिया शर्मा, श्रेया सिंह, प्रियंका शर्मा, बुलबुल वर्मा आदि की सराहनीय भूमिका रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भगवान को धराधाम पर लाने व अत्याचारियों के विनाश हेतु तैयार करने का काम ऋषि मुनि ही करते है-हिमांशु स्वामी
Next: हिंदू कॉलेज में बीएड छात्र नकल करते पकड़ा गया

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.