Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के घर का दरवाजा तोड़ कर नगदी सहित हजारों का समान लेकर फरार हुए चोर

ब्यूरो 27-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230327-WA0021

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करजही में चोरों ने एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के घर का दरवाजा तोड़ कर नगदी सहित हजारों का समान लेकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू इण्टर कॉलेज में कार्यरत सहायक अध्यापक व एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर रामजी प्रसाद ने बताया कि एनसीसी के रिफ्रेशर कोर्स के लिए 4 मार्च को नागपुर चले गये थे तथा परिवार के अन्य सदस्य भी जनपद आजमगढ़ स्थित अपने गॉव चले गये। कोर्स पूरा करने के बाद 26 मार्च की रात्री 9 बजे करजही गॉव स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो दरवाजा हुआ टूटा देख कर हमारे होश उड़ गये। मकान के अन्दर दाखिल होने पर तीनों कमरे का दरवाजा पूरी तरह टूटा हुआ था तथा आलमारी खुली हुई थी। आलमारी में मौजूद 22000 रुपये नगदी व सोने का कान का टप्स गायब था तथा पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोरी किस दिन हुई यह बता पाना मुश्किल है लेकिन परिवार के न रहने के कारण चोर आसनी से चोरी करके फरार हो गये। चोरी की तहरीर स्टेशन चौकी प्रभारी को दिया गया है।

टूटा हुआ दरवाजा

स्टेशन चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि छुट्टी से आज ही वापस आया हूँ, मामले की जानकारी करके छानबीन की जायेगी तथा जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जायेगा।

https://citysuperfast.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230327-WA0025.mp4
https://citysuperfast.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230327-WA0023.mp4

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरों ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए मंदिर का ताला तोड़ कर लाखों का नगदी सहित सामान लेकर हुए फरार
Next: प्राचार्य ने मुन्ना राम को दिया तेरह हजार का चेक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.