जमानियाँ (गाजीपुर)। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता के विरुद्ध टिप्पणी करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने छः नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर भाजपा नेता स्टेशन बाजार निवासी राहुल वर्मा के विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा फर्जी अकाउंट बनाकर अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक पोस्टर बनाकर वायरल किया गया था। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस द्वारा जाँच करते हुए स्टेशन बाजार निवासी पाँच व्यक्ति व विहार प्रान्त के बक्सर जनपद निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।