जमानियाँ (गाजीपुर)। नवागत उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी ने मंगलवार की सुबह स्थानीय तहसील का कार्यभार संभाल लिया। ज्ञात हो कि सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जनहित, शासकीय व प्रशासनिक हित में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में बदलवा किया था।
जिसमें उपजिलाधिकारी जमानियाँ भारत भार्गव को तहसील मुहम्मदाबाद तथा उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी को मुहम्मदाबाद से जमानियाँ स्थानांतरित किया गया था तथा जमानियाँ तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा को तहसीलदार सदर तथा तहसीलदार जखनियाँ राम जी को तहसीलदार जमानियाँ स्थानांतरित किया था। 2019 बैच की एसडीएम हर्षिता तिवारी ने जनपद में जून 2022 को मुहम्मदाबाद उपजिलाधिकारी का पद भार संभाला था। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जन समस्याओं व जनहित की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जायेगा।