जमानियाँ (गाजीपुर)। अमर उजाला के पत्रकार चन्द्रमौली पाण्डेय (टॉम) के पिता कृष्णानन्द पाण्डेय (85) का मंगलवार की शाम करीब पाँच बजे असामयिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुद्धवार को कस्बा बाजार स्थित श्मशान घाट पर किया जायेगा। वह अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र व एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
कृष्णानन्द पाण्डे लंबे समय से शुगर व ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित थे तथा कुछ महीना पूर्व पीजीआई में भर्ती भी थे। पीजीआई चिकित्सक के दिशा निर्देश पर पैतृक आवास पर ही इलाज चल रहा था। मंगलवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। ज्ञात हो कृष्णानन्द पाण्डेय बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद से सेवा निवृत्त हुये थे। उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का लहर फैल गया तथा शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु गणमान्य लोग आवास पर पहुँचने लगे। उक्त मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी रविरंजन कुमार, धनंजय कुशवाहा, भाजपा नेत्री माया सिंह, निशिकांत सिंह, कर निरीक्षक विजयशंकर राय, राजू खाँ, प्रदीप यादव, बलवीर सिंह, पत्रकार प्रमोद यादव, प्रभाकर सिंह, इन्द्रासन यादव, आजाद खान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।