Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेना के जवान का पार्थिव शरीर गाँव आते ही मचा कोहराम

संवाददाता 04-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230404-WA0016

नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय गाँव में मंगलवार को सेना के मृत हवलदार आलमशेर खान 40 वर्ष का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर दोपहर में पैतृक आवास पर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। जवान के अंतिम‌ दर्शन के लिए गाँव के ही परिषदीय विद्यालय में पार्थिव शरीर को रखा गया।

इस दौरान वाराणसी 39 जीटीसी से आए लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित पंत ने पुष्प चक्र अर्पित किया, साथ ही आए दर्जनों जवानों ने हवा में फायरिंग कर अपने साथी जवान को अंतिम विदाई दी। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों सहित परिजनों व ग्रामीणों ने भी अपने लाल को अंतिम बिदाई दी। इसके बाद गाँव के ही कब्रिस्तान में जवान को पूरे सैनिक सम्मान के साथ सुपुर्देखाक किया गया।इस दौरान सबकी आखें नम हो गई।
मालूम हो कि बीते पांच दिन पूर्व सिक्किम बार्डर पर तैनात जवान आलमशेर खांन का ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में दर्द होते ही वह वेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उसे सेना के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज के दौरान निधन हो गया था।परिजनों के मुताबिक जवान सेना के राजपूताना राइफल्स बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात था।
मृत जवान की शादी बारा गाँव के हाजी मोहम्मद इकबाल खान की पुत्री से हुआ था। पत्नी अख्तरी खातून, मां सलमा का रो- रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि आलमशेर खान सेना में 2002 में भर्ती हुए थे, बताया कि जवान के दो पुत्र सहजेब व शाकिब व एक पुत्री सिमरन है।
इस अवसर पर एसडीएम सेवराईं राजेश प्रसाद चौरसिया, सीओ विधि भूषण मौर्या, जमानियां इंस्पेक्टर दिग्विजय नाथ तिवारी, उपनिरीक्षक राजेश गिरी, पूर्व प्रमुख रेवतीपुर मुकेश राय, पूर्व प्रमुख रेवतीपुर अजय यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, रेवतीपुर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, नगसर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सुहवल थानाध्यक्ष बागीश बिक्रम सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पत्रकार के पिता का असामयिक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर
Next: नवागत उपजिलाधिकारी ने संभाला पद भार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.