गाजीपुर 05 मई, 2023 (सू0वि0)। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के आयोजन के सम्बंध में 05 मई, 2023 को इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर रैली रवाना की गयी। यह मशाल रैली सम्पूर्ण प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी।
खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के माध्यम से मशाल रैली जनपद में 09 मई 2023 को सायं 08ः00 बजे पहुचकर रात्रि विश्राम करेगें एवं दिनांक 10 मई, 2023 को प्रातः 06ः00 बजे गाजीपुर शहर में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 हेतु खिलाड़ियों के द्वारा रैली निकाली जायेगी, जिसमें शहर के लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 में लगभग 200 विश्वविद्यालय की 21 खेल स्पर्घा के साथ 4705 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रचार-प्रसार हेतु खेलो इण्डिया गेम्स-2022 लांच समारोह में खेलों के लोगो, एंथम, जर्सी, मैस्कॉट और टॉर्च है। यह जानकारी ज़िला क्रीड़ा अधिकारी ग़ाज़ीपुर ने दी है।